फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उत्तराखंड के कैडेट्स ने किया ध्यान का अभ्यास

Sun, 04 Oct 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली के भ्रमण पर आए एससीसी कैडेट।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप में शामिल होने के लिए शनिवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के 102 एनसीसी कैडेट्स अशोक कुमार बनवारी लाल महाविद्यालय सिरसिया में आए। सभी ने बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का शैक्षिक भ्रमण किया। 51 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी अनुराग गंजवार के नेतृत्व में पहुंचे कैडेट्स ने महामांकोल बुद्ध विहार में ध्यान का अभ्यास किया।
विज्ञापन


डॉ. वांग कोड सिंधी पॉल ने कहा कि एकाग्र मन से ध्यान करने से मन को शांति मिलती है। इस दौरान कैडेट्स और शिक्षकों को कंबल व बरगद के पौधे भी वितरित किए गए। सूबेदार नंदकुमार ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स को ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की जानकारी देना है। एनसीसी अनुशासन के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख भी देता है।

कैडेट्स ने गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशांब कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, सभा मंडप, सूर्यकुंड और जैन मंदिर का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान सूबेदार सुवीक गुरुंग, शेर सिंह राठौर, दिलीप मीडिया व संजय बाबू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें