फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रात में दाम बढ़ाकर बेच रहे थे यूरिया

Mon, 18 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मल्हीपुर में वीरगंज में ट्रक से वितरित की जा रही खाद। -संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार (बहराइच)। जिले में यूरिया की किल्लत कितनी बढ़ गई है, इसका एक उदाहरण शुक्रवार रात मल्हीपुर क्षेत्र में देखने को मिला। एक निजी दुकान संचालक रात 12 बजे किसानों को खाद वितरित करता मिला। आरोप है कि, एक बोरी खाद के साथ जिंक 520 रुपये में दिया जा रहा था। भाकियू की शिकायत पर एसडीएम ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया और शनिवार को किसानों को सरकारी रेट पर यूरिया बंटवाई गई।
विज्ञापन


तराई में जारी यूरिया की शार्टेज का निजी विक्रेता जमकर फायदा उठा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि मुनाफाखोरी के लिए शुक्रवार रात मल्हीपुर के खाद विक्रेता प्रहलाद वर्मा ने एक ट्रक खाद मंगवाई और उसे रात के अंधेरे में जिंक के साथ 520 रुपये में किसानों को बेचने लगे, जबकि खाद की सरकारी कीमत 267 रुपये है।

ओवर रेटिंग की सूचना पर भाकियू पदाधिकारी अमेरिका प्रसाद, जमुना प्रसाद, अमरपाल वर्मा, बनवारी लाल आदि आदि मौके पर पहुंचे और एसडीएम जमुनहा प्रवीण कुमार यादव से इसकी शिकायत की। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में खाद को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों को वितरित किया गया।
विज्ञापन



ओवररेटिंग की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एडीओ की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित करवा दी है। दुकान संचालक प्रहलाद वर्मा का खाद लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सही जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें