तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नासिरगंज बाजार के पास रविवार रात अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। इसमें एक की हालत गंभीर है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरिया निवासी कुवांरे रविवार रात बाइक से नासिरगंज बाजार पहुंचा। जहां बाइक से नियंत्रण खो जाने से पैदल जा रहे इमलिया गांव निवासी स्वामीदयाल (45) व बाबादीन (40) को टक्कर लग गई। जिससे कुवांरे, बाबादीन व स्वामीदयाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया, जहां स्वामीदयाल की हालत गंभीर है।
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
श्रवस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात नौशहरा पुलिया के पास से राम चकवा विंडोहवा निवासी फकीरे को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।