फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : गठन के 26 साल पूरे, महोत्सव का आगाज

Tue, 23 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के गठन की 26वीं वर्षगांठ पर सोमवार से जिला पंचायत के निकट तीन दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव मनाया जा रहा है। डीएम व जनप्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इसका शुभारंभ किया। महोत्सव के पहले दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले के विकास के सफर को आज 26 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विकास यात्रा जारी रहे, इसके लिए सभी को निरंतर काम करते रहना होगा। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे फिसड्डी श्रावस्ती की अब अलग पहचान है। जिसके लिए जिले की जनता बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम को सांसद रामशिरोमणि वर्मा, विधायक रामफेरन पांडे व इंद्राणी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, सुभाष चंद्र यादव, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा आशुतोष समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गणपति स्तुति व बुद्ध वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
श्रावस्ती महोत्सव की शुरुआत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गणपति स्तुति व बोधिसत्व महाविहार के बौद्ध भिक्षु की बुद्ध वंदना से हुई। इस दौरान राजकीय हाईस्कूल भचकाही की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, जगतजीत इंटर काॅलेज की छात्रा मांडवी शुक्ला ग्रुप ने नृत्य नाटिका, अधिवक्ता प्रभाकर पांडे ने बांसुरी वादन, थारू जनजाति लोकनृत्य, आशा व आंगनबाड़ी गोष्ठी, कंपोजिट विद्यालय मोहरनिया के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान पर नाटक का मंचन किया।
वहीं कस्तूरबा सिरसिया की छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, थारू जनजाति लोकनृत्य, राजकीय हाईस्कूल भचकाही के बच्चों ने पुलवामा हमले पर नाटक, राजकीय इंटर कॉलेज भिनगा के बच्चों ने लोकनृत्य, इकौना के अरुण राठौर व बहराइच के मोहम्मद मिज्जन खां ने सूफी व देशभक्ति गीत, भिनगा के मोहम्मद शमीम अंसारी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग के कलाकार शिवपूजन शुक्ला व उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम, सीडीओ सहित जनप्रतिनिधियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें