फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर भगवानपुर बनकट गांव के निकट एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से बगल में साइकिल से जा रहे एक वृद्ध की दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल चालक को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत पचदेवरा गांव निवासी दुखहरन यादव (70) पुत्र तिलोरी यादव साइकिल से इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव जगदीश स्थित अपने चचेरे भाई मनीराम की ससुराल गया था। जहां हुई एक रिश्तेदार की मौत पर उसे अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। इसके बाद दुखहरन यादव अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के ही ग्राम मोहनीपुर के मजरा जमुनहा जा रहा था। जैसे ही वह साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित भगवानपुर बनकट मोड़ पहुंचा।
तभी इकौना से गन्ना लेकर गिलौला जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने जा रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो सड़क के किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से दुखहरन की मौत हो गई ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने जेसीबी बुलाकर गन्ना हटवाया। उसके नीचे से दुखहरन का शव बाहर निकलवाया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी अभिषेक कुमार पाठक पुत्र पवन कुमार पाठक भी घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें