बौद्घ परिपथ पर अलग अलग स्थानों पर पलटे दो ट्रक
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर गुरुवार रात सिताद्वारा के पास मार्ग के बीच में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराते हुए एक ट्रक मार्ग किनारे जा कर पलट गया। जिसमें चालक व खलासी को चोट आई। वहीं कुछ दूरी पर ओवर टेक करते समय एक कैंटर ने अंडों से लदे ट्रक को साइड से टक्कर मार दी। इससे वह खड्ड में जा कर पलट गया। घायल चालक व खलासी को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।
बौद्ध परिपथ 730 हाईवे पर सीताद्वार मोड़ के पास गुरुवार रात मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पंचर हो गई थी। जिसे चालक द्वारा मार्ग के बीच में ही खड़ा कर दिया गया। इस दौरान बहराइच से आ रही ट्रक मार्ग के बीच में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर कूछ दूरी पर जाकर पलट गया। यह ट्रक यमुनानगर हरियाण से प्लाई लादकर काठमांडू जा रहा था। ट्रक पर प्लाई लदी हुई थी। ट्रक के पलटने की आवाज पर मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक शिवा पुत्र केदार व खलासी बाबू लाल पुत्र पारस को कड़ी मशक्कत कर ट्रक से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में जहां शिवा का पैर टूट गया वहीं बाबूलाल का एक हाथ टूट गया। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गयी।
इसी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर एक केंटर ने ओवरटेक करते समय एक ट्रक को साइड से टक्कर मार दी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रक में अंडे लदे हुए थे। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला। इस दौरान ट्रक चालक व खलासी को हल्की चोटे आई थी। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।