फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी; भैंस चराने गए थे

Thu, 14 May 2026 06:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। एक की लाश बरामद हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों भैंस चराने गए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नदी में किशोर को तलाश करते गोताखोर, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर दो किशोर राप्ती नदी में नहाते समय डूब गए। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। जबकि, दूसरे की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन


घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ही बसंतपुर गांव निवासी विक्की यादव (15) और विकास (11) सुबह घर से नदी किनारे भैंस चराने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी होने पर नदी में नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 

इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर थाना प्रभारी जय हरि मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोरों ने विक्की यादव का शव बरामद किया। दूसरे बच्चे विकास की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें