तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानीबोझी निवासी जिब्रील (62) मंगलवार देर शाम पैदल कानीबोझी चौराहा जा रहे थे। इस दौरान जमुनहा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक उनसे टकरा गई। हादसे में वह और बाइक चालक सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर निवासी शमशेर (21) व गिलौला थाना क्षेत्र के माजरे निवासी तूफान (20) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया।