फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में नशे की दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए शनिवार को हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने सुजानडीह जंगल के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक ई स्कूटी, मोबाइल व करीब 10 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों व नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की हिदायत दी गई है। इसी के क्रम में थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट सौरभ सिंह की ओर से मुखबिरों को लगाया गया था। सूचना पर थानाध्यक्ष ने शुक्रवार देर शाम सुजानडीह जंगल के पास से दो अंतरराज्यीय मादक दवा तस्कर बहराइच के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुलौरा निवासी शिवपूजन वर्मा व रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर के मजरा बिजलीपुर निवासी इमरान वर्तमान पता नानपारा के ग्राम माघी गुरगुट्टा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 23400 नाइट्राजेपाम टेबलेट 10 एमजी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशीली गोलियां विभिन्न माध्यमों से एकत्र कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे। पकड़ी गई दवा की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बहराइच के थानों में पहले से केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें