श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र में स्मैक का कारोबार किया जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए एसओजी टीम व सोनवा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टीम ने 200 ग्राम स्मैक बरामद किया है।
एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को गुप्त सूचना मिली कि सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज बाजार निवासी आकाश नाग उर्फ अन्नू अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में स्मैक का कारोबार करता है। इस पर एसओजी प्रभारी ने थानाध्यक्ष सोनवा गणनाथ प्रसाद के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 200 ग्राम स्मैक के साथ आकाश नाग को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सोनवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। एसपी घनश्याम चौरसिया के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। गिरफ्तार आकाश नाग के विरुद्ध मल्हीपुर में गैंगेस्टर एक्ट व जालसाजी के तीन केस पहले से दर्ज हैं। वहीं भिनगा कोतवाली में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।