फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो मिले पॉजिटिव, चार भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1343 हो गई है। वहीं चार व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1306 हो गई गई। जबकि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में गिलौला के प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज में तैनात दो कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं चार लोग कोरोना से मुक्त भी हुए। इनमें हरिहरपुररानी के लोहटी निवासी एक, जानकी नगर निवासी एक व सिरसिया के सुइया निवासी दो व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हें एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है।
जिले में अब तक 213015 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 212083 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें से 1343 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव केस 19 हैं। भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें और बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें