फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, बढ़ी गलन

विज्ञापन
तराई में पूरे दिन कुछ ऐसा रहा मौसम का नजारा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिन रात चल रही बर्फीली हवा के कारण मौसम का पारा छह डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया। तराई ने घने कोहरे की चादर ओढ़ रखी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो गरीबों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। और न ही गरीबों की मदद के लिए जन प्रतिनिधि व स्वयं सेवी संगठन ही आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में गरीबों पर अब पूस की रात भारी पड़ने लगी है। मंगलवार से शुरू हुआ घने कोहरे का दौर बुधवार पूरे दिन जारी रहा। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन काफी बढ़ा दी है। वहीं आर्द्रता घटकर 58 प्रतिशत पहुंच जाने के कारण पूरे दिन कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। इससे पेड़ के नीचे व सड़क पर कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई। तेज पश्चिमोत्तर हवा के बीच समूची तराई पूरे दिन कोहरे की चादर में लिपटी रही। करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार स चल रही हवा के कारण मौसम का पारा लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल हैं। सुबह शाम पड़ने वाली ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।
बुधवार को अवकाश होने के कारण जहां मुख्य मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं व्यस्त रहने वाली बाजारों में भी चहल पहल कम रही। जिले में पड़ रही हाड़कंपाऊ ठंड के बावजूद प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि गरीबों की मदद के लिए आगे नहीं आए। वहीं जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में भी प्रशासन द्वारा नगर व बाजारों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। अस्पताल, बस अड्डा, चौक चौराहा व सार्वजनिक स्थलों पर भी अलाव ठंडे पड़े हैं। ऐसे में ठंड से राहत के लिए बेहाल लोगों द्वारा मार्ग किनारे पड़े कूड़े को एकत्र कर जलाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर लोग खुद ही लकड़ी खरीद कर ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें