फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खर्च वीरान निवासी कुछ बच्चे शनिवार को राप्ती नदी के किनारे खेल रहे थे। जहां पैर फिसलने से एक बालक नदी में गिर गया। जिसे बचाने के प्रयास में उसका चचेरा भाई भी नदी में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम दोनों किशोरों के शव को नदी से खोज निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्रामखर्चवीरान निवासी शुभम राव (9) पुत्र पवन कुमार राव शनिवार को गांव किनारे स्थित राप्ती नदी के तट पर गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका चचेरा भाई अमरेश कुमार राव (6) पुत्र बंशीलाल राव भी था। खेलते समय शुभम राव का पैर फिसल जाने से वह राप्ती नदी में गिर गया। जिसे डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में अमरेश भी नदी में गिर गया। साथ में मौजूद अन्य बच्चे जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते दोनों बच्चे राप्ती नदी में डूब गए।
इसकी सूचना साथ मौजूद बच्चों द्वारा घर आकर परिवारीजनों सहित ग्रामीणों को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर लाश को राप्ती नदी से खोज निकाला। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा भिनगा कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक दोनों बच्चे मौजूदा ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद के भतीजे हैं। लाश का पंचनामा भरा कर परिवारीजनों को सौंपा दिया गया। जिनके द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें