फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमीन के विवाद में हुई हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम कंजड़वा के मुर्गी फार्म के निकट जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विदित हो कि कंजड़वा के मुर्गी फार्म निवासी अब्दुल जब्बार व अब्दुल लतीफ के बीच एक जमीन पर कब्जे का विवाद था। बृहस्पतिवार को इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में अब्दुल जब्बार की मौत हो गई। वहीं उनके पुत्र सहित दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। मामले में मृतक के भाई फारूक ने मुर्गी फार्म निवासी नसीम, लतीफ, शकील व डिंगुराजोत निवासी हरीश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने अब्दुल लतीफ व उसके भाई मोहम्मद नसीम को प्यारेपुरवा तिराहा से गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से आरोपी भाइयों को जेल भेजा गया है। वहीं पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें