फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Sun, 15 Jun 2025 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिरंट बाजार में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते श्रावस्ती विधायक, साथ में अन्य।
विज्ञापन
गिरंट बाजार/सिरसिया (श्रावस्ती)। भाजपा की ओर से 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जा रही हैं।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट बाजार में श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें भी इसी मनोयोग से काम करतीं तो आज देश सोने की चिड़िया बन जाता। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को कर्तव्य निर्वहन का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विशंभर श्रीवास्तव, मंटू यादव, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश वर्मा, पवन कुमार व विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
वहीं सिरसिया ब्लॉक सभागार में आयोजित मंडल संकल्प सभा में पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने महापुरुषों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों सहित सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्रवण वर्मा, कुंवर चंद गुप्ता, सिराजुद्दीन, घनश्याम पाठक, शिवकुमार व रामसुहावन गुप्ता समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें