फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: सड़क दुर्घटना में बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकौना विशेश्वरगंज मार्ग स्थित भवानीपुर बनकट में शिव मंदिर के सामने बुधवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के ग्राम हंसुवाडोल निवासी रामकरन उर्फ राम कन्ने चौहान (32) पुत्र बुधराम चौहान बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के गोसाई पुरवा गांव के मजरा भवानीपुर बनकटअपनी ससुराल गया था। वहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार सुबह बाइक से कहीं निकला था। वहीं, सामने से बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहारन पुरवा बसनेरा निवासी कल्पराम विश्वकर्मा (42) अपनी ससुराल वीरपुर के छब्बा पुरवा से भंडारा खाकर वापस लौट रहा था। इन दोनों बाइकों की भवानीपुर बनकट स्थित शिव मंदिर के निकट आमने सामने भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़े-Lucknow: ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक घिसटती रही बाइक
विज्ञापन


घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने राम करन को मृत घोषित कर दिया। कल्पराम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- Lucknow: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे इकौना कस्बा प्रभारी विशाल यादव ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मौत की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें