श्रावस्ती। गिलौला व सिरसिया पुलिस ने शुक्रवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिलौला पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान लालजी निवासी महादेव पुरवा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सिरसिया पुलिस ने कैलाश निवासी रामपुर बंधा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)