फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप में ट्रक ने मारी टक्कर, एसओ सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री बुधवार को श्रावस्ती आए। जिनकी फ्लीट में शामिल थानाध्यक्ष इकौना के पुलिस वाहन को खांवा पोखर मोड़ के निकट बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें थानाध्यक्ष व चालक सहित एक आरक्षी को चोट आई। चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के प्रभारी व प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह बुधवार को श्रावस्ती आए। प्रभारी मंत्री के फ्लीट में लगे थानाध्यक्ष इकौना अनिल कुमार दीक्षित के वाहन को थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ स्थित ग्राम खावां पोखर मोड़ के निकट बलरामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर तेज होने के कारण पुलिस वाहन में सवार थानाध्यक्ष इकौना सहित हमराह आरक्षी अख्तर अंसारी व चालक साहिल को गंभीर चोट आई। वहीं दुर्घटना में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। काफिले में मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष व घायल सिपाहियों को वाहन का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। जिन्हें तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया।
जहां चालक साहिल के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष व आरक्षी अख्तर की हालत खतरे के बाहर होने के कारण उनका इकौना में ही इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। इस बारे में सीओ इकौना का कहना है कि एसओ व आरक्षी की हालत सामान्य है। पुलिस वाहन के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें