फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बिजली गुल

Mon, 04 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सोमवार भोर आंधी के साथ बरसात हुई। सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ व डालिया गिरने से बिजली गुल हो गई। आंधी से कई जगह धान की फसल भी खेतों में बिछ गई। वहीं, बरसात से मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में विगत 10 दिनों से बरसात न होने के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही थी। लाेग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। इस बीच अघोषित बिजली कटौती ने दिक्कत और बढ़ा दी थी। ऐसे में सोमवार भोर करीब चार बजे दस मिनट तक झमाझम बरसात हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। आंधी से जमुनहा बाजार से भवनियापुर जाने वाले मार्ग पर चौनक्का के पास एक पुराना आम का पेड़ मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग पर दोपहर बाद तक आवागमन बाधित रहा।
कई लोगों के घरों पर रखा टिन शेड भी उड़ गया। भिनगा जंगल, जुड़ पनिया, कोयलहवा सहित सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ व डालियां गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे देर शाम तक बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान जूनियर हाईस्कूल सिरसिया में बीआरसी के सामने लगा पोल गिरने से बीआरसी की आपूर्ति अब भी बाधित है। सिरसिया क्षेत्र में कई स्थान पर मक्का व धान की फसल गिर गई। कृषि विभाग के अनुसार इससे फसल की पैदावार पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें