फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रशिक्षु सहायक कमांडेंटों ने किया नो मेंस लैंड का भ्रमण

विज्ञापन
प्र​शिक्षु सहायक कमांडेंट को जानकारी देते कमांडेंट। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी अकादमी भोपाल से आठ प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा पहुंचे। सभी ने कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के साथ भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण किया और सुरक्षा व प्रबंधन की जानकारी ली।
विज्ञापन



सोमवार को प्रशिक्षु सहायक कमांडेट सबसे पहले सीमा चौकी सुईया पहुंचे। यहां सभी ने चौकी की विभिन्न गतिविधियों को देखा। साथ ही आसपास के गांव भी गए। प्रशिक्षुओं ने भरथा, हाकिमपुरवा और तरुस्मा का भी जायजा लिया।

कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि प्रशिक्षु सहायक कमांडेंटों को सीमा प्रबंधन, गश्त प्रणाली, सीमा स्तंभों की देखरेख, नाका संचालन, चेक पोस्ट कार्यप्रणाली, नागरिक कल्याण कार्यक्रम व नो मैंस लैंड संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें