फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीमा क्षेत्र में भी बीएसएनएल का नेटवर्क होगा मजबूत, सर्वे पूरा

Wed, 08 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हकीमपुरवा में लगे टॉवर का उपकरण। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नेटवर्क की खराब व्यवस्था से लोगों को शीघ्र ही निजात मिलने की उम्मीद है। एसएसबी, बीएसएनएल व वन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्वे का काम पूर्ण कर लिया है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही जिले के 10 एसएसबी कैंपों में टॉवर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इंडो-नेपाल बार्डर क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लोगों को मोबाइल से बात करने के लिए छत पर या खुले स्थान में जाना पड़ता है। आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबरों पर भी संपर्क करने में समस्या होती है। क्षेत्र के लोगों को अग्निशमन विभाग, पुलिस, एंबुलेंस आदि सेवाओं का समय से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस समस्या को दूर करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से सीमा क्षेत्र के 10 एसएसबी कैंपों में टॉवर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनमें से दो स्थानों पर टॉवर लगाए भी जा चुके हैं। साथ ही अन्य आठ स्थानों के लिए संयुक्त टीम की ओर से क्षेत्र भ्रमण कर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


टॉवर लगाने के लिए वन विभाग से एनओसी मिलने की ही देर है। टॉवर लगने से भारतीय सीमा क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क की समस्या ने जूझना नहीं पड़ेगा।


यहां लगेंगे टॉवर
सीमावर्ती क्षेत्र के गंभिरवा नाका, डगमरा, रनियापुर, भौवानाका, भचकाही नाका, तुरुसमा, भैंसाही नाका, सोनपथरी स्थित एसएसबी कैंपों में टॉवर स्थापित किया जाएगा। हकीमपुरवा व ककरदरी में बीते वर्ष टॉवर लगाया जा चुका है।



तीन किलोमीटर तक रहेगा एक टॉवर का नेटवर्क
सीमा क्षेत्र में लगाए जाने वाले प्रत्येक टॉवर का नेटवर्क लगभग तीन किलोमीटर की परिधि में रहेगा। इससे एसएसबी जवानों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही सुरक्षा व अन्य कारणों से टॉवर का नेटवर्क नेपाल क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए विशेष उपकरण लगाकर उसे बंद किया जाएगा।



दो गांव भी होंगे नेटवर्क से आच्छादित
जिले के सुहेलवा व असनहरिया गांव में भी मोबाइल टॉवर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। ये गांव वन क्षेत्र से घिरे होने के कारण यहां नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। साथ ही एसएसबी कैंपों में लगने वाले टॉवर से भी इन गांवों में नेटवर्क नहीं पहुंच सकेगा। इसी वजह से इन दोनों गांवों में टॉवर लगाया जाएगा।



वन विभाग से शासनस्तर पर एनओसी के लिए पत्राचार किया गया है। हमारी तैयारियां पूरी हैं, विभाग से जैसे ही एनओसी मिलेगी, सीमावर्ती क्षेत्रों में टॉवर लगाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मनीष कुमार पांडेय, उप मंडल अभियंता, बीएसएनएल बहराइच/श्रावस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें