फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार उठा कर बंद हुआ पुल पर आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला-खुटेहना मार्ग स्थित थाने के निकट सरयू नहर पर बना पुल शनिवार रात ओवरलोड वाहन गुजरने के कारण धंस गया। इससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। वहीं सोमवार को सिंचाई विभाग द्वारा पुल के दोनों तरफ दीवार उठा कर रास्ता पूरी तरह से रोक दिया गया है। ऐसे में क्षेत्र वासियों को पैदल व दो पहिया वाहन से आवागमन के लिए दो किलोमीटर दूर पश्चिम तिलकपुर व पूरब मोहम्मदपुर से होकर आना-जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

गिलौला-खुटेहना मार्ग पर भारी वाहनों सहित चौपहिया वाहनों का आवागमन शनिवार रात से पूर्णतया बाधित हो गया था। ऐसे में नहर पार गांव सहित अन्य क्षेत्रों व जिलों से आने वाले वाहनों को पयागपुर-मोहनीपुर अथवा बहराइच मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। पुल पर बैरिकेडिंग लगा दिए जाने के कारण रविवार रात तक राहगीर व दो पहिया वाहन सवार पुल से होकर आ-जा रहे थे जिससे दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो रही थी।
ऐसे में सिंचाई विभाग द्वारा पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर मार्ग को सीज कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के करीब 45 गांवों सहित बहराइच जिले के गांवों के लोगों का गिलौला बाजार से पूरी तरह संपर्क टूट गया है। इस सूरत में दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में अब गिलौला आने के लिए क्षेत्र वासियों को दो किलोमीटर पूरब मोहम्दापुर व दो किलोमीटर पश्चिम तिलकपुर से घूमकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन दोनों संपर्क मार्गों पर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। उसके लिए वाहन चालकों को भिखारीपुर मसढ़ी चौराहे से नहर की पटरियों के रास्ते धरसवां से होकर गिलौला आना पड़ेगा। या फिर वाहन चालक वीरपुर पकड़ी कला होते हुए गोमदापुर गिलौला धनुही मार्ग से गिलौला आ सकेंगे जबकि भारी वाहनों को पयागपुर-मोहनीपुर होकर या फिर बहराइच से घूमकर गिलौला आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें