फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रैतिक परेड की ली सलामी, लगवाई दौड़

Fri, 23 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन, भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचीं जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी लेकर परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। मौजूद कर्मचारियों से ड्रिल कराई। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांवी। एसपी ने डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। जहां मिली कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह को निर्देशित किया। आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्द कमांडरों को निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा प्रतिसार निरीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें