फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलसे, एक की मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
संजय कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच के रिसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदा के मजरा लतीफ पुरवा मजदूरी करने गए गलगल कोटिया निवासी तीन मजदूर सरिया सीधी करते समय शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना में तीनों झुलस गए। उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां एक श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच के रिसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदा के मजरा लतीफपुरवा निवासी अबरार उर्फ बुल्ला पुत्र नजीर मकान बनवा रहे हैं। यह गांव हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा गलगल कोटिया के बगल में स्थित है। शनिवार को गलगल कोटिया निवासी सर्वजीत कुमार (22) पुत्र ननके गांव के ही प्रधान (24) पुत्र लड्डू व संजय कुमार (18) पुत्र प्रेमचंद वहां मजदूरी करने गए थे। इस दौरान तीनों श्रमिक सरिया सीधी कर रहे थे। सरिया सीधी करते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे तीनों श्रमिक बिजली की चपेट में आ गए। पास में मौजूद लोग जब तक बांस व पटरा आदि के सहयोग से उन्हें बचाने का प्रयास करते तीनों झुलस गए। तीनों घायलों को पास के ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अपने साथ घर ले आए। यहां पुलिस को बताए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सर्बजीत व प्रधान को जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें