फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में तीन लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1210 पहुंच गई है। वहीं चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1163 पहुंच गई।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें हरिहरपुररानी के पटना खरगौरा निवासी एक, इकौना के विदुहनी निवासी एक व श्रवनतारा निवासी एक लोग शामिल हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं चार लोग कोरोना से मुक्त भी हुए। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें