फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 05:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शनिवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान थुनिया मोड़ के पास से छोटका उल्लहवा निवासी कंधई लाल को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं पुलिस ने गेहुंआ भारी से एक व्यक्ति को एक पिपिया में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अर्जुन गिरी पुत्र नान्हू के रूप में हुई। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिश्री पुरवा निवासी राम धीरज वर्मा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

चाकू के साथ एक गिरफ्तार
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा पुलिस ने रविवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बेड़ियन पुरवा निवासी सुभान अली पुत्र अब्बास के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें