राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
फोटो - 09,10
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसी के क्रम में रविवार को रस्सा कसी व बोरी दौड़ का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में रस्साकसी बालक वर्ग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल भिनगा, यूपीएस पटना आदि टीमों ने भाग लिया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी।
बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विजेता रही। जबकि राजकीय बालिका इंटर कालेज की टीम उपविजेता रही। बोरी दौड़ बालक वर्ग में शमीम प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय व अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सानिया प्रथम, सुहाना द्वितीय व सिमरन तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद