गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला गांव स्थित एक घर में रविवार रात दीवार के सहारे घर में चोर घुस गए। जिसके द्वारा घर में रखा बक्सा, सूटकेस व बैग पार कर लिया गया। गांव के बाहर नहर के माइनर पर तोड़ उसमें रखा जेवर व नगदी पार कर लिया। इसकी जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। ऐसे में पीड़ित ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
गिलौला निवासी मदन चौहान प्रतिदिन की भांति रविवार रात खेत की रखवाली करने गया था। परिवार के सदस्य गर्मी अधिक होने के कारण कमरे में ताला लगाकर छत पर सो रहे थे। देर रात पीछे की दीवार के सहारे घर में चोर घुस आए। जिनके द्वारा कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा बक्सा, सूटकेस व बैग पार कर ले गए।
जिसे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निकट नहर के माइनर पर ले जाकर उसे तोड़ दिया। कपड़े, जेवरात तथा 50 हजार रुपये नगदी पार कर ले गए। सुबह जब मदन की बहू अनीता छत से नीचे आई तो कमरे का ताला टूटा देख कर उसने शोर मचाया।
शोर सुन मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने आसपास देखा तो नहर के माइनर पर बक्सा व सूट केस टूटा पड़ा था, जिसमे रखे कुछ कपड़े बिखरे पड़े थे। पास में ही एक लोहे की सरिया व एक लोहे की हंसिया पड़ी मिली। हसिया की पहचान के आधार पर इस मामले में मदन द्वारा गांव निवासी दंपती के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी बृजेश कुमार दूबे ने बताया कि वह इकौना आए हैं। मामला दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।