फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: देशभक्ति के गीतों के बीच शान से लहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कार्यक्रम
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अनगिनत सेनानियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। उन्होंने देश के विकास में पूर्ण योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने बताया कि देश ने गुलामी को मन से कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में हुए संघर्षों से आजादी मिली। एडीएम स्टोनो केके वैश्य ने देशभक्ति गीत गाकर तालियां बटोरीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भी दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग ने कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बच्चों को विद्यालय की पोशाक में आने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र मिले। रंगोली कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण कुमार यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण

पुलिस लाइन परिसर में एसपी राहुल भाटी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विभिन्न उत्कृष्ट सेवाओं व उपलब्धियां प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय व उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। पीआरवी टीम के उपनिरीक्षक जलाल अहमद, मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार यादव, आरक्षी बलराम, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी गौरव कुमार, आरक्षी रंजीत सिंह यादव व होमगार्ड चालक मदन मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी चंद्रकेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 कार्यक्रम

 कार्यक्रम

 कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें