फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वृद्धाश्रम से रैली निकालते वृद्धजन।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वतंत्रता के 80वें पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न कार्यालयों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपहार बांटे गए और प्रभातफेरी निकालकर आजादी का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कर्मियों व कार्यकर्ताओं को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। मिश्रा ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान की गाथा बताई। समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति और कोषाधिकारी वीके यादव ने ध्वजारोहण किया। वृद्धजनों ने तिरंगा रैली निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया।
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार, पीएम श्री उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बुटहर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य नन्द कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। राजकीय बालिका विद्यालय भिनगा, केजीबीबी हरिहरपुररानी और रामदुलारे श्रीवास्तव हरीराम इंटर कॉलेज भंगहा में भी ध्वजारोहण किया गया। लव विद्या पीठ पटना खरगौरा सहित अन्य विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


एसएसबी मुख्यालय व चौकियों पर हुआ ध्वजारोहण
एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जवानों ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि सभी जवान राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता तथा समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समारोह के दौरान सेवा व कर्तव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह से सीमा क्षेत्र की सभी चौकियों पर भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप कमांडेंट पियूष सिन्हा, गोबर्धन पुजारी सहित अन्य मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम से रैली निकालते वृद्धजन।- 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें