फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पारा पहुंचा 40 के पार, लोग बेहाल

Sat, 31 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करता बाइक चालक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें आग उगलने लगी हैं। नौतपा में जेठ की दोपहरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोगों का घरों से निकलना दूभर है। इस बीच अघोषित बिजली कटौती ने जिंदगी बेहाल कर दी है। जरूरत के वक्त आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को काफी गर्म रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज की किरणों की तपन शाम छह बजे तक महसूस होती रही।चिलचिलाती धूप व पूर्वा हवा के कारण बढ़ी उमस से लोगों को छांव व पंखों के नीचे भी पसीना आ रहा है। लोग गर्मी से बचने के हरसंभव प्रयास करते दिखे। वहीं भीषण उमस भरी गर्मी में दिन-रात हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें