फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज अब 12 हफ्ते बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड की कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज पहले जहां 6 से 8 सप्ताह के अंतर पर लगती थी। अब वह 12 से 16 सप्ताह के अंतर पर लगेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने देते हुए बताया है कि इसका अपडेट पंजीकरण वेबसाइट पर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बाद अब कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर लगेगी। इसलिए दूसरी डोज की बुकिंग 84 दिन से पहले नहीं होगी। इसके साथ ही जो लोग कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए 13 मई से पहले पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को नियत समय पर टीके की दोनों डोज लगवानी चाहिए। 10 मई से बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी वैक्सीन की डोज नहीं लगाई जा रही है। 45 साल से ऊपर के लोग कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पहले से अपना पंजीकरण करवा लें। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविन वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मेसेज आ जाएगा, जिसमें टीकाकरण लगने के दिन, स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें