फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना, नरम पड़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विगत दो दिनों से उमड़ घुमड़ रहे काले बादल गुरुवार को झूम कर बरसे। झमाझम बरसात के कारण जहां लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं मौसम का पारा भी नरम पड़ गया। बरसात के कारण जहां खेतों में लगी फसलों को जीवनदान मिला। वहीं जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। बैशाख मास में ही लोगों को जेठ की तपन का अहसास हो रहा था। इतना ही नहीं खेतों में लगी मेंथा, गन्ना, व जायद सहित सब्जियों की फसलें भी पानी के अभाव में बर्बाद हो रही थीं। वहीं मंगलवार से आसमान पर छाई बदली ने उमस भी काफी बढ़ा दी थी। इससे निजात पाने के लिए हर कोई आसमान की ओर निहार रहा था।
ऐसे में बुधवार शुरू हुई रिमझिम फुहार ने लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। वहीं गुरुवार को हुई झमाझम बरसात ने मौसम के मिजाज को ठंडा कर दिया। तेज बरसात के कारण जहां खेतों में लगी मेंथा, गन्ना व सब्जियों सहित जायद की अन्य फसलों को फायदा मिला। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात भी मिल गई। वहीं इस बरसात ने भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। बरसात के कारण जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव की समस्या के कारण लोगों की दुश्वारी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें