श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है। समय सारिणी जारी कर संबंधित को निर्धारित समय के भीतर कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया है।
प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि 10 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इसी तरह 17 नवंबर तक तहसील स्तरीय समिति जियो लोकेशन के आधार पर भौतिक सत्यापन करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि 24 नवंबर तक सत्यापन आख्या को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 28 नवंबर तक डिबार व मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसी तरह 30 दिसंबर तक चलने वाली चरणबद्ध कार्यवाही पूरी कर परीक्षा केंद्रों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।