श्रावस्ती। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में खुर्शीद अहमद मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को लखनऊ व बहराइच की टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का शुभारंभ ऑल इंडिया जमात राईन के चेयरमैन सईद अख्तर, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी व लखनऊ के बीच खेला गया। लखनऊ ने 2-1 से मैच जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच बलिया और डीएफए बहराइच के बीच खेला गया, जिसमें बहराइच ने 3-0 से मैच में जीत दर्ज की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद भिनगा अध्यक्ष इरफान अहमद, हाजी निसार अहमद, नबी अहमद खां व जमील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।