भिनगा स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रदर्शनी देखते जिलाध्यक्ष व विधायक। - स्रोत: पार्ट
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रेरणा पुरुष हैं। उनका जीवन गरीबी, अभावों और संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
आगे कहा कि बचपन से ही उन्होंने चाय बेचकर अपना निर्वाह किया और राष्ट्रहित में घर त्याग कर समाज, मानवता और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वर्तमान में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस को प्रधानमंत्री के जीवन यात्रा को देखने और राष्ट्र व समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिलामंत्री अरुण पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, आशुतोष पांडेय व प्रवेश आर्य आदि मौजूद रहे।