फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 बीएलओ एप पर नहीं दर्ज करा सके उपस्थिति

Fri, 19 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस क्रम में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए सभी बीएलओ को ई बीएलओ एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्य में लगे कुल 514 बीएलओ में से 15 बीएलओ इस एप पर उपस्थिति ही नहीं दर्ज करा सके हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य ने बताया कि 19 अगस्त से 29 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया था कि अपने बूथ पर पहुंचकर सेल्फी अपलोड करके उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ऐसे में अभियान के समापन तक उपस्थिति न दर्ज करने वालों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें