फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नहीं पीड़ित की आवाज दबा रही भिनगा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस शिकायतों पर एफआईआर न दर्ज करके अपराध का ग्राफ घटा रही है। यही कारण है कि एक माह पूर्व भिनगा में हुए वाहन चोरी का अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जबकि पुलिस को पीड़ित ने सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष्य भी दे दिए।
विज्ञापन

भिनगा नगर में बाइक व साइकिल चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। न्यायालय के आसपास से पीड़ितों के पलक झपकते ही उनकी साइकिल गायब हो जा रही है। ऐसे ही दिन हो या रात मोटर साइकिल गायब होना यहां आम बात है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 40 से अधिक बाइक भिनगा कोतवाली क्षेत्र से गायब हो चुकी हैं। लेकिन इन आंकड़ों के सापेक्ष भिनगा पुलिस के आंकड़े काफी कम हैं। इसका कारण है कि पुलिस वाहन चोरों की खोज करने के बजाए ऐसे मामलों को ही दबा देती है। ताकि कागजों में ऐसे मामले आए ही न।
ऐसा ही मामला भिनगा नगर के मोहल्ला केशव नगर में भी देखने को आया। एक ही रात केशव नगर मोहल्ले से दो बाइकें चोरी हो गईं। आरएसएस कार्यालय के बगल अशोक पाठक की बाइक गायब हुई तब उन्होंने एफआईआर के लिए कई दिन तक कोतवाली के चक्कर लगाये। तब जाकर उनके वाहन चोरी का मामला दर्ज हो सका। यहीं पर कुछ दूरी से बंधन बैंक के सामने बैंक के प्रबंधक अशोक यादव की मोटर साइकिल चोरी हो गई। चोरी का यह पूरा वाक्या उनके सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी लिखित शिकायत जब उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने यह कहते हुए कि उनका शिकायती पत्र ले लिया कि शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस आई और सीसीटीवी कैमरे में कैद साक्ष्य भी अपने साथ ले गई। लेकिन मोटर साइकिल चोरी का मामला पंजीकृत नहीं किया। इसके बाद प्रबंधक ने कई बार कस्बा पुलिस से संपर्क किया तो मामले में शिकायत दर्ज करने को कहा कि यदि मोटर साइकिल का कहीं कोई गलत उपयोग हो तो वह इसमें न फंसे और कहीं मोटर साइकिल बरामद हो तो उन्हें इसकी सूचना मिल सके। लेकिन कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करना ही उचित समझा। इस संबंध में कस्बा प्रभारी ने बताया कि केवल अशोक पाठक का मामला दर्ज है। दूसरी बाइक चोरी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें