फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों व शिव मंदिरों में भोर से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान सभी शिवालय हर हर महादेव व बम भोले के उद्घोष से गूंजामय रहे। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ सिरसिया के शिवालिक पर्वत के तलहटी में स्थित पांडव कालीन विभूति नाथ गुप्तकाशी में रही। यहां भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, अक्षत, दूब, बेलपत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूरा, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ से सुखमय जीवन का आशीष मांगा।
विज्ञापन


सभी शिवालयों व मंदिरों में सूर्योदय के साथ शुरू हुआ त्रिलोक पति की अराधना का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगली नाथ महादेव व कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सभी प्रमुख शिवालयों व मंदिरों में सुरक्षा निगरानी के चाकचौबंद इंतजाम कर रखे थे। इस दौरान सभी प्रमुख मंदिर परिसरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें