फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मवेशियों को भगाने गया वृद्ध बाढ़ में लापता

विज्ञापन
रेहारपुरवा गांव के निकट बाढ़ के पानी में डूबे वृद्घ को खोजते कर्मी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। रेहारपुरवा निवासी वृद्ध किसान गुरुवार को धान की फसल देखने गया था। जहां मौजूद मवेशियों को वह भगाने लगा। इस बीच अचानक नाले में बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण वह बह गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पीएसी की टीम बुजुर्ग की तलाश कर रही है। जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेहरापुरवा निवासी मोहनलाल (60) पुत्र रामलाल का खेत राप्ती नदी के किनारे स्थित है। जिसमें उसने धान की फसल लगा रखी है। गुरुवार सुबह मोहनलाल अपना खेत देखने गया था। इस दौरान उसने देखा कि खेत में कुछ मवेशी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिन्हें भगाने के लिए वह राप्ती नदी की बाढ़ के पानी से होकर जाने लगा। इस दौरान रास्ते में नाला होने के कारण वह नाले में उतर गया। जहां बाढ़ के पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। इस दौरान उसकी चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचते तब तक वह लापता हो चुका था।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पीएसी के गोताखोरों के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी भिनगा राजेश मिश्र द्वारा वृद्ध किसान की तलाश कराई जा रही है। जिसका अब तक कहीं पता नहीं चल सका है। वहीं बाढ़ में डूबने के कारण परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें