श्रावस्ती। अवकाश के दिनों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला हर रविवार स्वास्थ्य विभाग आयोजित करवाता है। मेले में सांस रोगियों की संख्या में बढ़ी। साथ ही बुखार व त्वचा रोगी भी अधिक रहे।
केस एक
सांस के अधिक रहे मरीज
वीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 मरीज आए। इनमें सांस से संबंधित 10, बुखार के आठ, त्वचा रोग के पांच तथा सर्दी-जुकाम के तीन मरीज शामिल रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 36 मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-खांसी के सात, बुखार के पांच, त्वचा रोग के सात तथा शेष अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे।
केस दो
बीमारियों से बचने के बताए उपाय
कटरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 25 मरीज आए। इनमें से सांस से संबंधित बीमारियों के 12, त्वचा रोग के छह, पेट दर्द के चार तथा सुगर व बीपी के तीन मरीज शामिल रहे। इस दौरान डाक्टर ने मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग व बच्चों के लिए यह मौसम काफी नुकसानदेह है। ऐसे में उन्हें धूप निकलने पर ही खुले में बैठना चाहिए। साथ ही भोजन में भी भरपूर मात्रा में हरी सब्जियां व फलों को शामिल करें।
केस तीन
सर्दी व बुखार के अधिक रहे मरीज
गिरंट बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 48 मरीज आए। इनमें से सर्दी व बुखार के 18, त्वचा रोग के 12, खांसी के आठ तथा 10 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को ठंड से बचने व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। साथ ही लोगों को सफाई रखने की नसीहत दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना सहित अन्य मौजूद रहे।
सेमरी तरहर पीएचसी में लगी मरीजों की भीड़
सेमरी तरहर पीएचसी में लगी मरीजों की भीड़