फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंदरों से परेशान हैं भंगहा के ग्रामीण

Sun, 08 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र ग्राम भंगहा में बंदरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे में लोगों का सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। छत पर अनाज सुखाना हो या फिर कपड़े, एक व्यक्ति को डंडा लेकर पहरेदारी करनी पड़ती है। वहीं कई बार कमरे में रखे खाने पीने के सामान को भी बंदर निकाल ले जाते हैं। इसी तरह से बीते दिनों लगे साप्ताहिक बाजार में बंदरों के झुंड ने हमलाकर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया था। साथ ही लगी दुकानों से सामान भी उठा ले गए थे। ग्रामीण अभिषेक, बीरू, कपिल, राजेंद्र कुमार, पुलई आदि लोगों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें