फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ईद पर गुलजार हुआ बाजार, दिखी चहल-पहल

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। अगर चांद का दीदार हुआ तो कल शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर बृहस्पतिवार को जिले में जमकर खरीदारी हुई। ईद की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ईदगाह भी नामाजियों के स्वागत के लिए तैयार है। बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन


कपड़े की दुकान हो या फिर सेंवइयों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे टोपी तो महिलाएं रंगबिरंगी चूड़ियां खरीदने मे जुटीं हैं। वहीं ईद पर मुंह मीठा करने के लिए लोग सेवइयां खरीदने में जुटे हैं। हर किसी को ईद की सुबह का इंतजार है। अंजुमन कमेटियां भी ईदगाह पर जुटने वाली भीड़ को असुविधा से बचाने के लिए स्वच्छ पेयजल व अन्य तैयारियों का जायजा ले रहीं हैं। वहीं जिला व पुलिस प्रशासन भी अमन-चैन बनाए रखने व त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है।

ईद को लेकर उत्साहित दिखे लोग
ईद का उत्साह यूं तो हर किसी के दिल में होता है, लेकिन बच्चों व महिलाओं के लिए यह त्योहार कुछ ज्यादा ही महत्व रखता है। ईदगाह में लगने वाले मेले में बच्चे सबसे अलग दिखे इसके लिए महिलाएं अपने बच्चों के लिए रंगबिरंगे कपड़े व टोपी खरीद रहीं हैं। वहीं ईद पर टोपी की बढ़ी मांग को देखते हुए दुकानदार 20 से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें