फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रावस्ती। परिसिया राजा निवासी एक विवाहिता का शव शुक्रवार को उसी के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची लक्ष्मणपुर चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के घामाचोरी निवासी जगदंबा ने अपनी पुत्री सुनीता (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व भिनगा के परसियाराजा गांव निवासी प्रदीप कुमार से किया था। वर्तमान में प्रदीप दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार को परिवार के लोग काम करने खेत गए थे। घर पर सुनीता अकेली थी। दोपहर में जब परिवार के लोग वापस आए तो सुनीता के कमरे का दरवाजा बंद था। बुलाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो निरहू ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा कि सुनीता का शव साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी गुरुसेन सिंह ने परिजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें