फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र एक चुनाव किसी दल का नहीं, राष्ट्रहित का विषय : नितिन अग्रवाल

Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान में आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते प्रभारी मंत्री।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। एक राष्ट्र एक चुनाव किसी पार्टी व दल का एजेंडा नहीं बल्कि राष्ट्रहित का मामला है। यह देश के चुनाव सुधारों के लिए उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज का प्रत्येक वर्ग व समूह इसके समर्थन में एकजुट होकर आगे आएं। यह बातें शुक्रवार को गिलौला के तुलसीपुर स्थित सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर आयोजित प्रबुद्धजन की जिला गोष्ठी में मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई वर्ष नहीं होता, जब किसी न किसी राज्य में चुनाव न हो। इससे जनता का समय व पैसा दोनों बर्बाद होता है। बार-बार चुनाव से समाज व देश की प्रगति में बाधा होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से इस बहस में शामिल होने का आग्रह किया है। इस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए, ताकि देश सही दिशा में आगे बढ़ सके। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में एक राष्ट्र एक चुनाव देश को विकसित राष्ट्र बनने की राह प्रशस्त करेगा। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पूरे देश की मांग है। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला व उमा मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, सत्यव्रत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, माधुरी सिंह त्रिपाठी, नंदनी पोरवाल व बलविंदर सिंह आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें