फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हे का परिवार गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा के नाबालिग होने की सूचना पर घर से पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। घोरमा में मंगलवार सजी संवरी दुल्हन बरात आने का इंतजार करती रही। जबकि नाबालिग होने के कारण कटरा पुलिस ने दूल्हे के परिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों के बालिग होने के बाद विवाह करने की शर्त पर छोड़ दिया।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम घोरमा निवासी ने अपनी पुत्री का विवाह नवीन माॅर्डन थाना कटरा के विनुहिनी के मजरा पंडित पुरवा निवासी के साथ तय किया था। जिसका तिलक व शगुन का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। दो मई को बरात आनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वर पक्ष के लोग जहां बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं कन्या पक्ष के लोग बरातियों की आवभगत की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं दुल्हन भी सज कर बरात आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कि दूल्हा बरात लेकर घर से निकलता। वर व कन्या के नाबालिग होने की सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना के बाद दूल्हे के घर पहुंची नवीन माॅर्डन थाना पुलिस ने दूल्हे के घर वालों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें दूल्हा सहित थाने ले आई। वहीं दुल्हन इंतजार करती रही लेकिन बरात नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने वर व कन्या पक्ष को थाने बुलाया। जहां से बाद में बालिग होने पर विवाह की रस्म अदा करने की लिखा पढ़ी कराने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें