फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रेशम फार्म गौसपुर के पास स्थित मजार के निकट मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों की बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान तमंचे से फायर कर दोनों भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भजा गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा हमराहियों के साथ बुधवार रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेशम फार्म गौसपुर के पास स्थित मजार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों की घेराबंदी की। तभी एक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा कर आम के बाग से एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा लोनियनपुरवा निवासी सलीम के रूप में हुई। जिसके कब्जे से पुलिस ने 12 बोर देशी तमंचा व कारतूस सहित खोखा बरामद किया। जबकि दूसरा आरोपी गांव निवासी दद्दन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि फरार दद्दन के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट से संबंधित आठ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे उसे जेल भजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें