फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

Mon, 28 Oct 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

थाईलैंड की महिला को भारतीय नागरिकता मिली। श्रावस्ती के DM ने शपथ दिलाकर प्रमाणपत्र दिया। वह अभी मेडिटेशन सेंटर में रहती है। 
विज्ञापन
थाईलैंड की महिला को शपथ दिलाते डीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित महामंग्कोल मेडिटेशन सेंटर में रहने वाली थाईलैंड की महिला को सोमवार को भारतीय नागरिता मिली। महिला सोमफिट किटिमाला को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सोमफिट किटिमाला को भारतीय नागरिकता की शपथ भी दिलाई। डीएम ने बताया कि सोमफिट किटिमाला ने पूर्व में भारतीय नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार को आवेदन किया था। इस आवेदन में सभी अर्हताएं पूरी होने पर गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में मौत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी होगी कड़ी कार्रवाई

भारत सरकार गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रमाण पत्र

बताया गया कि थाईलैंड की नागरिक सोमफिट किटिमाला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आवेदन किया था। इसमें उन्होंने खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने का अनुरोध किया था। इस पर जांच के बाद भारत सरकार की तरफ से उन्हें नागरिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया। अब उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें