फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोरी ने दी जान, मां बोली-छेड़छाड़ से थी आहत

Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पटखौली कला के मजरा मौहारी निवासी एक किशोरी का शव रविवार रात उसके कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची इकौना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की मां ने गांव के दो युवकों पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मां का कहना है कि छेड़छाड़ से आहत होकर बेटी ने जान दी है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली के मजरा महौरी मिट्ठूलाल दो माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गए थे। घर पर पत्नी श्रीमती व पुत्री रीमा (17) ही थीं। रीमा का शव रविवार मध्य रात कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता दिख। पुत्री का शव देख मां श्रीमती ने शोर मचाया तो मौके पर परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची इकौना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा।मां ने बताया कि रीमा का विवाह तय हो गया था। 18 अप्रैल को तिलक व 30 अप्रैल को शादी होनी थी। रविवार शाम रेनू दवा लेने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में गांव के ही दो शोहदों ने रीमा से छेड़छाड़ की थी। घर लौटकर बेटी ने इसकी उन्हें दी थी। इससे पहले कि सुबह मनचलों के घर जाकर पूछताछ की जाती, रीमा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मामले में मृतका की मां ने गांव के ही दो शोहदों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। सीओ इकौना सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि हुई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें