फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के नई बाजार निवासी एक व्यवसायी के घर में काम कर रहे किशोर की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर के पिता की सूचना पर भिनगा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



भिनगा के पटेल नगर (पूरे खैरी) निवासी शिव प्रकाश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका पुत्र सोमनाथ (16) भिनगा के नई बाजार निवासी हरिश्चंद्र गुप्ता के घर में काम करता था। शनिवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में शिव प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि प्रतिदिन की भांति शनिवार को उनका पुत्र काम करने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे उनको फोन से सूचना मिली कि तुम्हारे पुत्र की मौत हो चुकी है। वह जब अस्पताल पहुंचे तो सोमनाथ मृत मिला।
विज्ञापन


शिव प्रकाश को आशंका है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है या फिर उसे जहर दिया गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें